दांत मलिनकिरण (दांत के रंग के फीका पड़ने) का क्या कारण है?

1) बाहरी दाग-धब्बे : बाहरी दाग-धब्बे कॉफी, चाय या तम्बाकू उत्पाद का उपयोग इ. जैसे पेय और खाद्य पदार्थों के दैनिक सेवन के कारण होते हैं। ये चीजें दंतवल्क पर जम जाती हैं, जिसके कारण दांत बदरंग हो जाते हैं और उनकी चमक कम हो जाती है।

2) आंतरिक दाग-धब्बे : आंतरिक दाग-धब्बे फ्लोराइड, कुछ दवाएं, जैसे कि टेट्रासाइक्लिन या दांत के पल्प (ऊतक) के गल जाने या विकासात्मक असामान्यताओं के कारण होते हैं। समय और उम्र के साथ, दांतों पर अधिक दाग-धब्बे और मैल जमा होने लगते हैं, जिसके कारण दांत खराब और बदरंग दिखने लगते हैं। इसके अलावा, जैसी जैसी उम्र बढ़ती है, दांतों की रक्षा करने वाला दंतवल्क नष्ट होने लगता है और जिसके चलते दंतधातु (दांत) के अंदर का गहरा पीला रंग दिखने लगता है।

Comments are closed.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

सामयिक सूचनात्मक मेलर्स और मौखिक देखभाल युक्तियों के लिए

hi_INHindi